Haryana traffic police: अभी तक आपने हर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोगों का चालान काटते देखा होगा, लेकिन पहली बार ट्रैफिक पुलिस को ऐसा ट्रैफिक हीरो मिला है जो जल्दबाजी में होने के बावजूद ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सड़क पर अपना वाहन चलाता है। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे पांच ट्रैफिक हीरो की पहचान की है, जिन्हें 12 जून को ट्रैफिक टावर पर सम्मानित किया जाएगा।

ट्रैफिक डीसीपी राजेश मोहन के अनुसार शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने और उनका पालन करने के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत छह मुख्य बिंदुओं पर फोकस किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक की मानें तो पिछले साल मई महीने में जहां करीब सवा दो लाख लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते पाए गए थे, वहीं इस साल मई महीने में यह आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया।Haryana traffic police
ऐसे में लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। डीसीपी ट्रैफिक पुलिस के अनुसार हर पखवाड़े ट्रैफिक चालान का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि किस ट्रैफिक नियम का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया गया। इसका डाटा सार्वजनिक करने के साथ ही उसके अनुसार जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
डीसीपी ट्रैफिक का कहना है कि इस अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना करना है। शुरुआती चरण में हर महीने पांच ट्रैफिक हीरो चुने जाएंगे। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।Haryana traffic police

















