Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, महिला SI को थाने में ही 60 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

On: June 28, 2025 5:18 PM
Follow Us:
Big action by ACB team in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला SI को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में ACB की टीम ने सिविल लाइन थाने में महिला SI को 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेप की FIR कैंसिल करने के बदले में SI मंजू ने युवक से 1 लाख रुपए मांगे थे। पहले वह 40 हजार रुपए ले चुकी थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, युवक ने इसकी शिकायत ACB को दी। SI मंजू ने शनिवार को शिकायतकर्ता को पैसे लेकर सिविल लाइन थाने में बुलाया। जैसे ही उसने पैसे SI मंजू को दिए तो ACB की टीम ने मंजू को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 60 हजार रुपए बरामद हुए हैं। ACB टीम मंजू से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने जाल बिछाकर मंजू को सिविल लाइन थाने में ही 60 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया। कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now