BIG ACCIDENT IN REWARI: हाईवे पर हादसा, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

On: July 28, 2025 2:43 PM
Follow Us:

 

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे  (NH 48) पर निखरी   के पास रविवर रात को दो ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक ड्राईवर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरथल के गांव खेड़ी के रहने वाले बुधराम के रूप में हुई हैं BIG ACCIDENT IN REWARI

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि बुधराम करीब 6 साल से रेवाड़ी के बुडौली गांव निवासी रविदत्त शर्मा की गाड़ी को चलाता था। वह रात को नारनोल से दिल्ली जा रहा था कि रविवार रात को हाईवे पर आगे चले रह एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा लिए। जिसके चलते ब्रेक लगने से पीछे वाला ट्रक उससे जा टकराया। टक्कर इतनी भयानक थी ट्रक चालक बुधराम की मौके पर ही मौत हो गई।BIG ACCIDENT IN REWARI

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को हाईवे से हटवाया तथा मार्ग को चालू करवाया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दूसरे ट्रक ड्राईवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मृतक को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनोंं को सोंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now