Bhiwadi: 5 लाख रुपए लूट का ईनामी बदमाश हरियाण से काबू

On: May 21, 2024 2:49 PM
Follow Us:

Bhiwadi:  स्थानीय पुलिस ने 5 साल से फरार ईनामी बदमाश मनीष को हरियाणा (Haryana ) से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियो के साथ् 5 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसी समय से बदमाश घटना के बाद से ही बिहार में रहकर फरारी काट रहा था। आरोपी मनीष पुत्र सम्भू कुशवाहा निवासी प्रबूबीगा नालन्दा बिहार को हरियाणा के खोहरी से गिरफ्तार कर लिया

बता दे कि 04 अक्टूबर 2019 को राजीव कुमार ने शिकायत दी थी वह अपने मालिक के साथ गाडी से गुरुग्राम से भिवाडी  (Bhiwadi Crime) कम्पनी आ रहे थे। जब वे कम्पनी के गेट पर पहुचे और गाडी से सामान उतार रहे थे तो एक व्यक्ति ने उसे धक्का मारा और उससे रुपयो का बैग छीन फरार हो गया।

जब वह बैग छीन रहा था तो उसने विरोध किया तो उसने कट्टा लगा दिया। इतना ही नहीं ड्राईवर के भी एक युवक ने कट्टा (Pistol)  लगा दिया। वे रुपयो का बैग लेकर दो बाईको से फरार हो गये। उन्होंने उनका पीछा किया तो एक मोटरसाईकल को छोडकर भाग गये।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला  (Fir) दर्ज किया और उनकी तलाश शुरू की गई। इस मामले में फरार चल रहे । DST टीम ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए यूआईटी थाना पुलिस को सौंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now