AC Tips: रिमोट से करते है AC बंद ? जानिए क्या है नुकसान

On: May 11, 2025 9:01 AM
Follow Us:
AC Tips

AC Tips: अगर आप भी रोजाना एयर कंडीशनर (AC) को केवल रिमोट से बंद करते हैं और मान लेते हैं कि अब बिजली की खपत बंद हो गई, तो आप एक आम लेकिन बड़ी गलती कर रहे हैं. इस आदत के चलते आपके बिजली बिल में छिपा हुआ खर्च लगातार बढ़ता रहता है.

रिमोट से ऑफ करने के बाद भी चलता रहता है करंट

जब आप AC को रिमोट से बंद करते हैं तो केवल इंडोर यूनिट की LED लाइट बंद होती है. परंतु AC की बाहरी यूनिट यानी आउटडोर यूनिट, खासतौर से जब उसमें कोई तकनीकी खराबी या PCB रिले स्विच में दिक्कत होती है, तब भी बिजली खपत करना जारी रखती है. AC Tips

PCB रिले स्विच की खराबी बन सकती है कारण
पुराने या बार-बार उपयोग किए गए एयर कंडीशनर में अक्सर ऐसा होता है कि रिले स्विच पूरी तरह से बंद नहीं होता. इस स्थिति में, आउटर यूनिट चालू बनी रह सकती है. जिससे लगता है कि AC बंद है. लेकिन असल में वह बिजली की खपत करता रहता है.

बिजली की खपत रोकने के लिए अपनाएं यह तरीका

इस परेशानी से बचने के लिए सबसे सही तरीका यह है कि AC को पहले रिमोट से बंद करें और उसके बाद दीवार पर लगे स्विच या प्लग से मेन सप्लाई भी काट दें. इससे AC को जाने वाली बिजली पूरी तरह बंद हो जाएगी और आपकी जेब पर असर भी नहीं पड़ेगा.

रिमोट के बाद प्लग से काटना क्यों जरूरी है?
AC के स्मार्ट फीचर्स, डिस्प्ले यूनिट और सेंसर कम बिजली में भी काम करते रहते हैं. जब तक कि उन्हें पूरी तरह बिजली से अलग न किया जाए. यानी रिमोट से ऑफ करने के बावजूद ये सिस्टम बैकग्राउंड में बिजली की खपत करते रहते हैं.

बिजली बिल में अंतर महसूस होगा
अगर आप यह आदत बदल लेते हैं और हर बार AC के प्लग को भी स्विच से बंद करते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आप अपने बिजली बिल में फर्क साफ महसूस करेंगे. यह एक छोटी सी सावधानी. लेकिन लंबे समय में बड़ा फायदा देने वाली हो सकती है. AC Tips

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now