Bank Holiday: कल इन राज्यों में बैंक बंद! देखें इस महीने कितने दिन रहेगी बैंक की छुट्टी

On: May 11, 2025 11:34 AM
Follow Us:
_Bank Holiday

 Bank Holiday: सोमवार, 12 मई 2025 को बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. यह पर्व एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर है. जिसे कई राज्यों में राजकीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है. RBI के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यह अवकाश कई बड़े शहरों और राज्यों में मान्य है. Bank Holiday

किन राज्यों और शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

12 मई (सोमवार) को निम्नलिखित शहरों में बैंक बंद रहेंगे. अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, देहरादून, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर.

मई 2025 में साप्ताहिक अवकाश के कारण भी बैंक बंद रहेंगे.

रविवार: 4, 11, 18, 25 मई
दूसरा शनिवार: 10 मई
चौथा शनिवार: 24 मई

इसलिए ग्राहकों को सलाह है कि अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम सप्ताह के पहले दिनों में निपटा लें.

मई 2025 की अन्य बैंक छुट्टियां
1 मई: महाराष्ट्र दिवस/मजदूर दिवस (अधिकांश राज्यों में)
9 मई: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (कोलकाता में)
16 मई: राज्य दिवस (गंगटोक)
26 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती (अगरतला)
29 मई: महाराणा प्रताप जयंती (शिमला)
ऑनलाइन बैंकिंग पर कोई असर नहीं
हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. लेकिन ग्राहक UPI, IMPS, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से लेन-देन, बिल भुगतान और अन्य सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे. इसलिए डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी.

ग्राहकों को क्या करना चाहिए?
बैंक अवकाश के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए:
जिन शहरों में बैंक बंद रहेंगे. वहां के ग्राहक प्रीप्लानिंग के साथ कार्य करें.
जरूरी बैंकिंग कार्य जैसे कैश जमा/निकासी, चेक क्लियरेंस आदि पहले निपटाएं.  Bank Holiday
डिजिटल माध्यमों की मदद से लेन-देन करते रहें.

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now