Haryana Murder News: संजीव की हत्या में शामिल आरोपी आशु दो माह बाद गिरफ्तार

On: January 13, 2026 5:40 PM
Follow Us:
संजीव की हत्या में शामिल आरोपी आशु दो माह बाद गिरफ्तार

Haryana Murder News: रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। थाना रामपुरा पुलिस ने गत 28 नवंबर की रात को गांव देहलावास गुलाबपुरा में एक लग्न समारोह में डीजे पर मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मांढिया खुर्द निवासी आशीर्वाद उर्फ आशु के रूप में हुई है। हालांकि रेवाड़ी पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जानिए क्या था विवाद: रेवाड़ी के गांव देहलावास निवासी बिरेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 28 नवंबर की रात को उसका भतीजा 25 वर्षीय संजीव पड़ोस के गांव गुलाबपुरा में लग्न समारोह में खाना खाने के लिए गया था। वहां देहलावास निवासी पुष्पेंद्र व गुलाबपुरा निवासी सचिन उर्फ निदला के बीच डीजे पर गाना बदलने को लेकर झगड़ा हो रहा था। संजीव ने दोनों का बीच-बचाव किया था। इसके बाद सचिन अपने घर की ओर चल दिया था। Haryana Murder News

पीजीआई रोहतक के लिए रेफर: बाद में गांव देहलावास निवासी पुष्पेंद्र व कृष्ण उसके भतीजे संजीव को बाइक पर बैठाकर मंदिर के पास ले गए। वहां कुछ लोग पहले से ही मौजूद थे। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों ने लोहे के हथियार से संजीव पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर वह और उसके परिवार के सदस्य मंदिर के पास पहुंचे। जिन्होंने संजीव को उठाकर रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया।

वहां संजीव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा बिरेंद्र के बयान पर थाना रामपुरा में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपी गांव देहलावास निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पियूष व गांव बोड़िया कमालपुर निवासी गौरव उर्फ कैली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी गांव मांढिया खुर्द निवासी आशीर्वाद उर्फ आशु को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now