ACB Rewari: ठेकेदार से बिल पास करने के लिए जेई Harish ने मांगे थे एक लाख, जानिए कैसे चढा हत्थे

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:
ठेकेदार से बिल पास करने के लिए जेई ने मांगे थे एक लाख, जानिए कैसे चढा हत्थे

ACB Rewari: एसीबी गुरूग्राम व रेवाड़ी की सयुक्त टीम ने गुरूवार धारूहेड़ा नगर पालिका के जेई को ठेकेदार के बिल पाल करने के आरोप में 90 हजार की रिश्वत के साथ नपा कार्यालय में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सबसे अहम बता यह है कि जेई हरीश कुमार की रिटायरमेंट में करीब 5 महीने ही बचे हुए है। जेई को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद धारूहेड़ा में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी गुरूग्राम की टीम उसे पूछताछ के लिए गुरूग्राम लेकर गई है।

नहीं था किसी का शक: जैसे ही ​एसीबी की टीम नपा कार्यालय पहुंची तो किसी को शक नही था ये खेल होने वाला है। लेकिन ठेकेदार राजबीर ने जब उसे 90 हजार रूप्ए दिए तो जेई ने उसे लेकर उसे चाय पिलाने केलिए ही बैठा लिया। बस इतने देर बाद ही एससीबी टीम ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया।ACB Rewari

ACB RAID

जानिए क्या है आरोप: बता दे ठेकेदार राजबीर सिंह ने धारूहेड़ा नगर पालिका में विकास कार्यों को टेंडर लिया हुआ है। ठेकेदार विकास कार्यों की पेमेंट की फाइल लंबे समय से जेई हरीश के पास लंबित पड़ी हुई थी। बार बार जेई बिल पाल करने के लिए एक लाख रूप्ए की मांग कर रहा था।ACB Rewari

इसी को लेकर यह सौदा एक लाख मे तय हो गया। परेशान होकर ठेकेदार राजबीर ने इसकी शिकायत एसीबी टीम को की। विजिलेंस की टीम ने वीरवार को जेई को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। गुरूवार को रेवाडी व गुरूग्राम से एसीबी की टीम ने को राजबीर को 90 हजार रुपए लेकर जेई के पास नगर पालिका भेजा। ठेकेदार ने जैसे ही जेई को रिश्वत दी। एसीबी की टीम ने जेई हरीश को रंगे हाथों दबोच लिया।

HARISH JE DHR

कल होग पेश: फिलहाल सारे रिकोर्ड व नपा में लगे कैमरो की डीवीआर को एसीबी ने कब्जे में ले लिया है तथा वह उसे पूछताछ के लिए ​गुरूग्राम ले गई हैं

गिर सकती है गाज: बताया जा रहा है बिल पास करने के लिए पहले ठेकेदारो से पेसे लिए गए है ऐसे में अधिकारियों को खून मुंह लगा चुका है। इस खेल के जेई के साथ अन्य लोग भी शामिल सकते है। एसीबी पूरा रिकोर्ड खंगाल रही है ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now