Rewari: जोहड में डूबने से युवक की मौत, काकोडिया गांव में छाया सन्नाटा

On: September 13, 2023 7:34 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: गांव काकोड़िया में बुधवार को जोहड़ (तालाब) में डूबने से गांव के ही एक युवक मौत हो गई। युवक जोहड़ के पास लगे हैडपंप पर पानी भरने गया था।Haryana: रोहतक को ह​राकर पानीपत की टीम बनी कबड्डी सर्कल विजेता

पुलिस के अनुसार गांव काकोड़ियां निवासी संजय कुमार (34) गांव के ही जोहड़ के पास लगे हैडपंप पर पानी भरने गया था। पानी भरने के बाद जैसे ही वह पानी के बर्तन को उठाने लगा तो उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह वह सीधे जोहड़ के अंदर गिर गया। जोहड़ में गहरा पानी होने के कारण उसकी डूबने से मौत हो गई।

ढूढते हुए पहुंचे परिजन: जिस समय वह पानी भर था वहां पर कोई नहीं था। वही दूसरी तरफ काफी देर तक जब संजय कुमार घर नहीं आयो तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार जब डसे ढूढते हुए जोहड़ के पास पहुंचे तो पता चला कि वह पानी में डूब गया है।Rewari: नंदू गोशाला में चारे का संकट, गोरक्षको ने किया प्रदर्शन

पहुंची पुलिस: सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने गोताखोरो को बुलाया। गोताखोरो शव को बाहर निकाला। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now