Fire at Rewari: कपड़े के शोरूम में भीषण आग, सामान जलकर राख

On: April 8, 2023 1:04 PM
Follow Us:

रेवाडी: यहां के दिल्ली रोड स्थित एक कपड़े के शोरूम में भीषण (fire at Rewari)  आग लग गई। आगजनी से पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया। शोरूम में रखे लाखों रुपए के कपड़े भी जल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।Murder at Rewari: हत्या करके रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर फैंका शव

बता दे कि रेवाड़ी शहर के दिल्ली रोड पर पेट्रोप पंप के सामने एक व्यक्ति ने एक बड़ा कपड़ा शोरूम खोला हुआ है। शनिवार सुबह अचानक बंद दुकान के शटर के नीचे से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे व्यक्ति ने धुआं निकलता देख पास के ही एक मकान में सूचना दी। जिसके बाद दुकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को सूचित किया।

FIRE SHOP
Rewari Crime: संगवाडी में दो मेडिकल स्टोरो में सेंघ, नकदी चोरी
सामान जलकर राख
शोरूम के मालिक ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 25 लाख रुपए का माल भरा हुआ था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दमकल अधिकारी मामचंद शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 9 बजे आगजनी की सूचना मिली थी, उसके तुरंत बाद मौके पर पहुंचे, जहां 2 दुकानों में बने कपड़े के शोरूम में आग लगी हुई थी। मौके पर दमकल की 2 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now