Digvijay Chautala’s Wedding: 18 एकड में सजेगा टैंट, जानिए शादी में आएगी कौन कौन हस्तियां

On: March 5, 2023 8:13 PM
Follow Us:

हरियाणा: ​हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला की शादी 15 मार्च को है। पंजाब के अमृतसर की रहने वाली लगन कौर रंधावा से दिग्विजय चौटाला की शादी तय हुई है। उनकी शादी में बॉलीवुड स्टार से लेकर बडी बडी राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी।Political News Haryana: पार्टी एक, कार्यक्रम दो, आखिर क्या संदेश दे गया ये बावल का होली मिलन समारोह

शादी को तैयारिया जोरो पर: दिग्विजय चौटाला की शादी की तैयारियो जोरो पर है। दिग्विजय चौटाला स्वयं अपनी शादी के निमंत्रण दे रहे हैं।

जानिए कौन है रंधावा: पंजाब के अमृतसर की रहने वाली लगन कौर रंधावा से दिग्विजय चौटाला की शादी तय हुई है। लगन कौर रंधावा के दादा अकाली सरकार में डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। जबकि उनके पिता दीपकरण रियल एस्टेट कारोबारी हैं।

जानिए कौन है दिग्विजय चौटाला?
दिग्विजय चौटाला, अजय सिंह चौटाला और नैना सिंह के बेटे हैं। वहीं ओम प्रकाश चौटाला और स्नेहलता के पोते हैं। दिग्विजय चौटाला के भाई दुष्यंत चौटाला हरियाणा की बीजेपी-जजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इससे पहले 10 मार्च को प्रतिभोज कार्यक्रम होना है.

Political News Haryana: हर वर्ग के सम्मान पर चोट कर रही है ‘BJP’ : दीपेंद्र हुड्डा
वहीं उनके चाचा अभय सिंह चौटाला हैं। दिग्विजय चौटाला के दादा ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। दिग्विजय चौटाला इस समय जननायक जनता पार्टी के महासचिव हैं।

आएंगी बडी ​​हस्तियां
खुद दिग्विजय चौटाला बॉलीवुड स्टार सलमान खान, सिंगर कैलाश खेर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पतंजलि अध्यक्ष बाबा रामदेव को शादी का निमंत्रण दिया है। हाल ही में अजय चौटाला ने पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को भी बेटे की शादी का निमंत्रण दिया था।

चौटाला परिवार ने सिरसा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश की सभी पंचायतों को निमंत्रण दिया है।

सिरसा में समारोह की तैयारियां चल रही हैं। करीब 18 एकड़ जमीन में टैंट लगाया जा रहा है। इसके बाद 15 मार्च को दिल्ली में शादी की रिसेप्शन है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now