धारूहेड़ा: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल जयंती 27 सितंबर को नूंह जिले में मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में नूंह पहुंचने का आह्वान किया गया है।
इनेलो के रेवाड़ी जिला बैकवर्ड प्रकोष्ठ के प्रधान मुकेश खातोदिया ने जिलेवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल ने गरीब और किसान वर्ग के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नूंह पहुंचकर जयंती समारोह में शामिल होने और चौधरी देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

कई युवाओ ने थामा इनेला को दामन: धारूहेड़ा में हुए पार्टी कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रधान राजपाल और पूर्व विधायक मंडोला की मौजूदगी में धारूहेड़ा के युवाओं ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया और पार्टी नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान कई युवाओं ने इंडियन नेशनल लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

27 सितंबर को नूंह के लिए दिया न्यौता: उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी का पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने धारूहेड़ा के युवाओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी में शामिल हुए युवाओं की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से 27 सितंबर को नूंह पहुंचकर देवीलाल जयंती समारोह में भाग लेने की अपील की।












