धारूहेड़ा: सौंदर्य एवं वेलनेस विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

On: September 22, 2026 9:38 PM
Follow Us:
राजकीय महाविद्यालय खारखड़ा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए “Beauty and Wellness” (सौंदर्य एवं वेलनेस) विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोज
राजकीय महाविद्यालय खारखड़ा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए “Beauty and Wellness” (सौंदर्य एवं वेलनेस) विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोज

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए “Beauty and Wellness” (सौंदर्य एवं वेलनेस) विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री भावना चौधरी, ब्यूटीशियन, ने छात्राओं को सौंदर्य एवं वेलनेस के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, त्वचा एवं बालों की देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली तथा व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही उन्होंने छात्राओं को सौंदर्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में उपलब्ध प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी अवगत कराया।

राजकीय महाविद्यालय खारखड़ा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए “Beauty and Wellness” (सौंदर्य एवं वेलनेस) विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोज
राजकीय महाविद्यालय खारखड़ा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए “Beauty and Wellness” (सौंदर्य एवं वेलनेस) विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोज

प्राचार्या श्रीमती दयावती ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे व्यावहारिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी सुश्री प्रीता कुमारी के साथ डॉ. मोनू, सुश्री प्रेरणा, डॉ. सरिता, डॉ. एकता एवं डॉ. कविता सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मुख्य वक्ता से सौंदर्य, स्वास्थ्य एवं इस क्षेत्र में करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे। व्याख्यान छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक रहा।अंत में महिला प्रकोष्ठ की ओर से सुश्री भावना चौधरी का उनके बहुमूल्य समय एवं उपयोगी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now