गुरुग्राम में 900 मीटर की मिसिंग लिंक रोड का शिलान्यास, इन सेक्टरों को मिलेगा फायदा

On: September 22, 2026 9:22 PM
Follow Us:
Best24News: गुरुग्राम के सेक्टर 68/69 की डिवाइडिंग रोड पर लंबे समय से चली आ रही कनेक्टिविटी की समस्या अब दूर होने की उम्मीद है
Best24News: गुरुग्राम के सेक्टर 68/69 की डिवाइडिंग रोड पर लंबे समय से चली आ रही कनेक्टिविटी की समस्या अब दूर होने की उम्मीद है

Best24News: गुरुग्राम के सेक्टर 68/69 की डिवाइडिंग रोड पर लंबे समय से चली आ रही कनेक्टिविटी की समस्या अब दूर होने की उम्मीद है। प्रदेश के मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को करीब 900 मीटर लंबी मिसिंग लिंक रोड के निर्माण का शिलान्यास किया। इस सड़क के बनने से सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) और सोहना रोड के बीच संपर्क बेहतर होगा। इससे सेक्टर 68, 69, 70, 70ए, 75 और 76 के लोगों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

परियोजना के तहत करीब 900 मीटर लंबी नई मुख्य सड़क बनाई जाएगी। इसके साथ ही लगभग 1100 मीटर लंबी मौजूदा सड़क पर नई परत बिछाने का काम किया जाएगा। स्थानीय यातायात को मुख्य सड़क से अलग रखने के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी दो लेन की सर्विस रोड भी विकसित की जाएगी। परियोजना में पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ, जल निकासी की व्यवस्था और ग्रीन एरिया विकसित करने का प्रावधान भी है।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की ओर से विकसित किए जाने वाले इस कॉरिडोर का उद्देश्य आसपास के सेक्टरों की कनेक्टिविटी मजबूत करना और मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना है। अधिकारियों के अनुसार काम को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क बनने के बाद सोहना रोड, SPR और आसपास के सेक्टरों के बीच आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त मार्ग उपलब्ध होगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now