Haryana News: ड्रग स्पालर दो दिन रिमांड पर

On: September 5, 2026 8:36 AM
Follow Us:
Haryana News: ड्रग स्पालर दो दिन रिमांड पर

Haryana News (Best24News) रेवाड़ी में कोसली क्राइम ब्रांच की टीम को बडी सफलता मिली है। एनसीआर में प्रतिबंध नशीली दवाए सप्लाई करने वाले मास्टर मांइड यानि ड्रग स्पालयर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ के प्रवीन के रूप में हुई है। बता इस गिरोह से जुड एक आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जानिए कैसे चढा हत्थे: मुखबीर से पुलिस को सूचना थी कि विक्रम निवासी गांव बव्वा नशीली दवाइयां बेचने का काम करता है। वह फिलहाल नाहड रोड पर फ्लाईओवर के नीचे बंद इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर अपनी स्कूटी के साथ खड़ा हुआ है। उसके पास कोई युवक आने वाला है जिसको वह दवाइया देगा। मौके पर कोसली थाना पुलिस ने उसे दवाइयो के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित के मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

सूचना के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपित को दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपित की स्कूटी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों के 480 कैप्सूल और 1185 नशे की गोलियां बरामद हुई।

जानिए है असली खिलाडी: कोसली थाना पुलिस नेबताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसने यह प्रतिबंधित दवाइयां जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन से खरीदी थी। नाम मिलने के बाद पुलिस ने को आरोपित जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी प्रवीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

 

पूछताछ में पता चला कि इन्होंने हर कसबे में अपने एजेंट बनाए हुए है। इन लोगो की टीम बनी हुई तो मोटे कंपनी पर नकली व प्रतिबंधित दवाईयां सप्लाई करते है। चूकि इस दवाइयो पर वेन होता है ऐसे में ये मोट दामो पर आसानी से बिक जाती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now