Rewari News: 89 बार रक्तदान कर चुके भाई राकेश प्रधान का 42वां जन्मदिन 31 वां विशाल रक्तदान शिविर लगाकर बालधन खुर्द, रेवाड़ी में मनाया गया। पर्यावरण बचाओ, गौ रक्षा करने वाले बलिदानियों के परिवारों का सम्मान, गौ सेवा और रक्तदान मानव सेवा का संगम।
राकेश प्रधान का नारा है – मानवता के मंच से कर दो यह ऐलान, समय-समय पर हम सभी करेंगे रक्तदान … रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि शीशराम जी अमर बलिदानी गौ-रक्षक सोनू सरपंच फिदेड़ी के पिताजी ने किया। गौ रक्षक के पिताजी को फूल मालाओं से स्वागत किया। भाई राकेश प्रधान ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

रविन्द्र सिंह आशावादी मूसेपुरिया राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि रेवाड़ी जिला गौ सेवा के साथ-साथ रक्तदान में भी अव्वल है। विश्व का पहला गौ रक्षक चौक रेवाड़ी में स्थापित होने के बाद रेवाड़ी के साधु सन्यासी, जनता जनार्दन, सभी संस्थाएं, हरियाणा सरकार एवं भारत सरकार मिलकर गौशालाओं, गौ उपचार शालाओं को भारत में रेवाड़ी की गौशालाओं एवं उपचारशालाओं को मॉडल बनाएंगे। एक के बाद एक गौशाला को स्मार्ट बनाया जाएगा।
राकेश प्रधान ने बताया कि 50 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। आमजन ने इसको एक बेहतरीन जन्मोत्सव बताया इस अवसर पर गौ भक्त शीशराम यादव, शारदा यादव पार्षद, अशोक कुमार आर.एस.एस., अनूप सिंह आर.एस.एस., मोहनलाल साहब, राजकुमार सरपंच बालधन खुर्द, राजकुमार चेयरमैन कतोपुरी, रोशन लाल आर्य, पण्डित दुलिचन्द शर्मा,श्याम सुंदर, जयप्रकाश, निशांत यादव, हैप्पी, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार उपस्थित रहे।













