Weather Alert: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, जानें अपने जिले का हाल

On: August 23, 2026 10:16 AM
Follow Us:
Weather Alert

Weather Alert:  रेवाड़ी / चंडीगढ़ (Best24News): हरियाणा में मानसून की गतिविधियां अब धीरे-धीरे धीमी पड़ती नजर आ रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा (Monsoon Trough) कमजोर पड़ने के कारण आने वाले दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने 24 से 26 अगस्त तक पूरे हरियाणा के लिए ‘ग्रीन जोन’ घोषित किया है, जिसका अर्थ है कि इस दौरान किसी बड़े मौसमी खतरे या अति-भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

रविवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में मौसम बदलने की संभावना है। इन जिलों में करीब 25 से 50 प्रतिशत स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं दक्षिणी हरियाणा और एनसीआर से जुड़े गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और झज्जर में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

24 अगस्त को इन जिलों में हल्की बारिश: मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को दक्षिणी और पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी. गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 25 प्रतिशत या उससे कम स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी ओर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, झज्जर और रोहतक समेत पश्चिमी और मध्य हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

करनाल में हुई झमाझम बारिश: करनाल में शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। करीब सवा तीन बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और इसके कुछ ही देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 15 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा और मौसम सुहाना हो गया। इससे दिनभर की गर्मी और उमस से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस पूरी तरह खत्म होने के बजाय फिर महसूस होने लगी।

शनिवार को करनाल में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। अाद्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई। दोपहर बाद बारिश के दौरान तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज हुई। दोपहर के समय आर्द्रता भी अपेक्षाकृत अधिक रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसूनी नमी और स्थानीय स्तर पर बादलों के बनने के कारण इस तरह के कम अवधि लेकिन तेज बारिश वाले दौर आगे भी देखने को मिल सकते हैं।

आज भी होगी बारिश: मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 23 अगस्त को भी करनाल में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। अलग-अलग पूर्वानुमानों में बारिश की मात्रा को लेकर अंतर है, लेकिन रविवार को बादल और बारिश की गतिविधि रहने का संकेत मिल रहा है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर