रोडवेज बसों की कमी से परेशान NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन, IGU बना छावनी

On: August 19, 2026 6:18 PM
Follow Us:
रोडवेज बसों की कमी से परेशान NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन, IGU बना छावनी

रेवाड़ी (Best24News): पर्याप्त संख्या में रोडवेज बसें न चलने से आ रही आवागमन की गंभीर समस्या के विरोध में छात्रनेता रवि मसीत के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बसों की किल्लत से तंग आकर आक्रोशित छात्रों ने रोडवेज बसों को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

रोजाना घंटों इंतजार और पढ़ाई का नुकसान: छात्रों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी आने-जाने के लिए पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं हैं। सुबह संस्थान पहुंचने और शाम को छुट्टी के समय बसों में अत्यधिक भीड़ रहती है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को चढ़ने तक के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। समय पर बस न मिलने के कारण रोजाना पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। ऐसा नहीं है पहले नही बताया गया लेकिन हर बार केवल आश्वसन देकर टाल देते है।

बसों की किल्लत से तंग आकर आक्रोशित छात्रों ने रोडवेज बसों को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा
बसों की किल्लत से तंग आकर आक्रोशित छात्रों ने रोडवेज बसों को रोककर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामा रहा

विरोध के बाद मिला ये आश्वासन: कई घंटों तक चले इस आंदोलन के दौरान पुलिस प्रशासन और यूनिवर्सिटी अथॉरिटी ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों व पुलिस की मध्यस्थता में रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों से वार्ता हुई। रोडवेज विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रूट्स पर अतिरिक्त बसें सुचारू रूप से चलाने का लिखित आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्पेशल बस को रवाना कराया गया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त किया।

 

बड़े आंदोलन की दी चेतावनी: प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता रवि मसीत कहा कि “विद्यार्थियों के अधिकारों और सहूलियत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में फिर से रोडवेज बसों की संख्या कम की गई या विद्यार्थियों को सड़कों पर घंटों इंतजार करना पड़ा, तो छात्र संगठन चुप नहीं बैठेगा और प्रशासन के खिलाफ इससे भी बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।”

एक घंटे तक किया विरोध: शुरूआत में विद्यार्थियो ने बसों की मांंग तो विवि प्रशासन उनको टालता रहा। ​विवि में रोजाना बडी संख्या में बच्चे पढने आते है। उनका आरोप है हरियाणा रोडवेज कभी भी समय पर नहीं आती हैं ऐसे में उनको प्राइवेट वाहनों से जाना पडता है। इतना ही हर दिन दो से तीन घंटे बसों का इंतजार करना पडता है।

विवि बना छावनी: विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने-जाने में परेशानी हो और प्रशासन आंखें बंद करके बैठा रहे, यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों ने आज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाई है। रोडवेज बसें चलाने का आश्वासन मिलने और विश्वविद्यालय की बस शुरू होने के बाद फिलहाल आंदोलन समाप्त किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा रोडवेज बसों की संख्या कम की गई या विद्यार्थियों को इसी प्रकार परेशानी का सामना करना पड़ा तो छात्र संगठन एक बार फिर मजबूती से आवाज उठाएगा और आवश्यकता पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के लिए थाना धारूहेड़ा काफी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।

IGU BUS

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर