धारूहेड़ा: बिजली के तारोंं की मरम्मत कार्य के चलते जडथल सब डिवीजन के अधीन आने वाले गांव नंदरामपुर बास में 20 अगस्त को सुबह 5 से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

धारूहेड़ा निमग के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि बिजली की व्यवस्था को मजबूत करने लिए कार्य किया जा रहा है। इसी को लेकर नंंदरामपुर बास में सुबह मरम्मत कार्य किया जाएगा। कार्य के चलते इस फीडर की बिजली आपूर्ति 5 घंटे बंद रहेगी। उन्होंने कहा उसकी एबज में रात के अतिरिक्त बिजली दी जाएगी।














