रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बेसहारा पशुओ का आंतक बढता ही जा रहा हैं एक बार फिर रेवाड़ी के सेक्टर-4 में बेसहारा पशुओं की चपेट में आने से कैप्टन जगराम यादव की मौत हो गई। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। सबसे अहम बात यह कि बेसहारा पशुओ को लेकर न तो नपा व ही जिला प्रशासन गंभीर है। पिछले 3 साल में छह हादसे हो चुकी है। जबकि एक साल मे तीन की बेहसहारा पशु जान ले चुके हैं
कागजों में केटल फ्री, धरातल पर कुछ नहीं
कहने तो रेवाड़ी को जिला प्रशासन ने कैंटल फ्री घोषित किया हुआ है। लेकिन बडी संख्या में बेसहरा पशु धूम रहे है। इतना नहीं है प्रशास को इसको लेकर पता नहीं है। लेकिन पशु पकडने के नाम पर प्रशासन जेब भर रहा हैं ठेकेदार को काम देकर कागजों में पशु पकडवाते है तथा ठेकेदार गाय पकडने के आकडे पास करके अपनी जेब भरते हैं। भ्रष्टचार को लेकर रेवाड़ी पूरे हरियाणा में टॉप हैं
स्कूटी सवार को मारी टककर
बता दे रेवाड़ी के सेक्टर चार में एक ओर हादसा हो गया है। सेक्टर चार निवासी कैप्टन सब्जी लेने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गाय ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरने से घायल हो गए। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पत्नी नायराणी देवी ने बताया कि वह सेक्टर-4 में रह रहे है। 5 अगस्त की शाम मेरे पति रिटायर कैप्टन जगराम यादव (80) स्कूटी पर सब्जी लेने गए थे। सब्जी लेकर वापस आते समय रास्ते में एक गाय ने स्कूटी को टक्कर मार दी। लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान सोमवार रात को उनकी मौत हो गई।
सीसीटीवी में कैद हुई फुटेज
घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। कैप्टन इसी साल 288वां रैंक लेकर यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाइन करने वाली प्रीति के नाना थे। घटना से लोगों में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
शहर में इससे पहले भी बेसहारा पशुओं के कारण इसी साल तीन मौतें हो चुकी है। जिससे इस घटना से लोगों में एक बार फिर रोष प्रकट किया। उन्होंने जिला प्रशासन ने शहर में सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।














