Weather Alert: देश के बड़े हिस्से में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। सावन की शिवरात्रि पर मौसम गुलजार हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आसमान से बरसती फुहारें कांवड़ियों का स्वागत कर रही हैं। जबकि ज्यादातर इलाकों में सुबह से आसमान में बादलों के छाए हुउ हैं। आईएमडी की मानें तो आज पूरे दिन मौसम सुहावना रहेगा, हल्की-हल्की बारिश रहेगी और गर्मी से राहत रहेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार यानि 11 अगस्त को एक फिर मौसम बदलने वाला हैं
हरियाणा में कुछ जगह मानसूनी हवाओं की सक्रियता में कमी आएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में झमाझम बारिश होगी। वहीं, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ेगी और छिटपुट बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।
मौसम विभाग ने उत्तर व उत्तर-पूर्वी हरियाणा के 6 जिलों पंचकूला, जींद, पानीपत, यमुनानगर, करनाल और सोनीपत में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
वहीं, मध्य व दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं सोमवार को यमुनानगर और सोनीपत में 40 एमएम से ऊपर बारिश देखने को मिली।
आईएमडी ने किया अलर्ट
आईएमडी ने दिल्ली के विभिन्न जिलों (उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण आदि) और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए भी लगभग ऐसा ही पूर्वानुमान जारी किया है। कुछ स्थानों के लिए येलो अलर्ट है.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात हो सकते हैं। ऐसे में घर से निकलते समय इसका ध्यान रखें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें. जलभराव के चलते कई सड़कों पर ट्रैफिक धीमा हो सकता हैं।
सुबह से दोपहर के बीच शहर के अधिकांश हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश के कुछ दौर पड़ सकते हैं। ये सावन की फुहारों की तरह होगा। हालांकि कुछ जगहों पर मध्यम स्तर की वर्षा की भी संभावना है और मूसलाधार पानी बरसने से जलभराव की समस्या हो सकती है. शाम से रात के दौरान भी हल्की और छिटपुट बारिश की आशंका जताई गई है।
। मौसम बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर के कई राज्य, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।













