रेवाड़ी: गोरक्षक देवेंद्र यादव ऊर्फ सोनू सरपंच फिदेडी की द्वितीय पुण्यतिथि पर गौ रक्षक चौक एनएच 71 रेवाड़ी में विधि और विधान से मनाए गई। प्रातः हवन के बाद साधु महात्माओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई तथा अमर बलिदानी गौ रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ़ सोनू सरपंच फिदेडीं, विक्रांत ख्वासपुर गुडगाँव, अनिल अलवर के परिवारों को सम्मानित किया गया।

प्रताप सिंह प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय राष्ट्रीय संवय सेवक संघ ने कहा की सनातन सँस्कृति में गौ मातृत्व, पवित्रता, देवी- देवताओं का निवास स्थल मान गया है। पूर्ण यादव वाइस चेयरमैन गौ सेवा आयोग ने कहा कि गौशालाओं के लिए सरकार प्रचुर मात्रा में सहयोग कर रही है।

पुष्पा शास्त्री ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है। जहां पर मां का बहुत अधिक महत्व है, जननी मां भारत मां गौ माता, सरस्वती मां, लक्ष्मी मां, गंगा मां आदि से पुकारा जता है। स्वामी समर्पानंद में श्री मद्भागवत सेवा आश्रम दडैंली गौ माता दुनिया मे सर्वोत्तम जीव है।
इस अवसर पर विधायक रेवाडी लक्ष्मण यादव के बेटे निशांत यादव ने कहा कि हम सभी ने गौ माता के लिए हर सम्भव सहयोग करना चाहिए। रविंद्र आशावादी राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यकारिणी सोनू सरपंच सम्मान समिति ने की साधु महात्माओं, गौ रक्षको,गोपाल को, गौशालाओं, गौ उपचार सालों गौ भक्तों, रक्तदाताओं, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से 45 से अधिक संस्थाएं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुई।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ मनोज सरपंच बालियर कंला ने किया। रक्तदान शिविर एम्स झज्जर द्वारा लगाया गया। रक्तदान शिविर में 59 लोगों ने रक्तदान किया। पंतजलि द्वारा बाल किशन महाराज के जन्म दिन जड़ी बूटी दिवस के अवसर पर पौधा वितरण किया गया एवं पौधे लगाए गए। इस मौके पर यश देव शास्त्री ने यज्ञ करवाया जबकि मंच संचालन अमित पार्षद एव राज कुमार विश्व हिंदू परिषद ने किया।

इस मोके पर मामन दास महाराज, जीतराम महाराज, आजाद आचार्य, दलीप शास्त्री, डॉ रमेश यादव किसान सेवा आयोग, रतन लाल भक्त ,योगेंद्र आचार्य, अजय मित्तल गौ सेवक जयसिहं, शिव कुमार , दिनेश , डा. रामबाबू, समाजसेवी एमपी गोयल समाज सेवी, डी के यादव, रोहित यादव, राजकुमार चेयरमैन कतोपुरी, दयाराम आर्य, श्याम सुंदर, रोशनलाल आर्य, राकेश प्रधान, हेडमास्टर जितेंद्र, सुरेंद्र प्रधान, प्रदीप डागर, निहाल सिंह, सरदार सिंह मौजूद रहे













