दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस लेन पर जलभराव, प्रशासन के दावों की खुली पोल

On: August 5, 2026 5:11 PM
Follow Us:
धारूहेड़़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास सर्विस लाईन पर जलराव

धारूहेड़ा: सावन माह के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर शिवभक्तों और कांवड़ियों की लगातार आवाजाही जारी है। लेकिन धारूहेड़ा क्षेत्र में मालपुरा के पास हाईवे की सर्विस लेन पर भारी जलभराव (Waterlogging) होने के कारण कांवड़ियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आलम यहां तक है कि कांवड़ियों के लिए बनाए गए पैदल मार्ग और सर्विस रोड पर पानी भरने से शिवभक्त को पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। एक बार फिर कावडियों की व्यवस्था को लेकर प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) के दावों की पोल खुल गई।

धारूहेड़़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास सर्विस लाईन पर जलराव

धारूहेड़़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास सर्विस लाईन पर जलराव

गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर शिवभक्त: बता दे कि दिल्ली जयपुर हाइवे से बडी संख्या काव​डिए हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे है। जलभराव कावडियों के लिए परेशानी बना हुआ है। वहां से गुजरे रामू, रविंद्र, सुरेंद्र ने बताया कि हाईवे की मुख्य लेन पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे का डर बना रहता है, जिसके लिए उन्हें सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ता है। लेकिन सर्विस लेन पर जलभराव होने के कारण उन्होंने राग साइड से आना पड रहा है। चूकि मालपुरा के पास कोई कट नहीं है ऐसे में कई किलोमीटर गल्त दिशा में आना पडा।

श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी, तुरंत निकासी की मांग: स्थानीय निवासियों और कांवड़ सेवा समितियों ने प्रशासन व हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही को लेकर रोष जाहिर किया है। । लोगों का कहना है कि जब सरकार सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के बड़े-बड़े दावे कर रही है, तो फिर सर्विस लेन पर भरे इस पानी की निकासी की सुध क्यों नहीं ली जा रही? शिवभक्तों ने रेवाड़ी जिला प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से मांग की है कि सर्विस लेन पर भरे पानी को पंप लगाकर तुरंत निकाला जाए ताकि कावडियों को कोई परेशानी नहीं हो।

 

 

रोज लगता है जाम: मालपुरा के पास ओवरब्रिज निर्माण के चलते सर्विस लाइन से ही वाहन गुजरते है। ऐसे में कावडियों को सर्विस लाइन से ही गुजरना पडता है। वाहनो के दबाब चलते हाईवे पर मालपुरा, कापडीवास व सेक्टर छह के निकट रोजाना जाम लगता है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें