Railway News: रेलवे यात्री ध्यान दें! रेवाड़ी से गुजरने वाली ये ट्रेन कैंसिल

On: August 4, 2026 7:39 AM
Follow Us:
Train Cancelled

Railway News:  रेलवे में यात्रा करने वालों के एक जरूरी सूचना सामन आई है।  ट्रेन कैंसिल….. रेलवे ने भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को 6 अगस्त के लिए आंशिक रूप से रद्द किया है। बताया जा रहा है इसका कारणा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य हैं। यह ट्रेन हरियाणा के भिवानी चलती है तथा राजस्थान से होते हुए बोरीवाल जाती है।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अपने निर्धारित समय पर भिवानी से रवाना होगी, लेकिन केवल बोरीवली स्टेशन तक ही संचालित होगी। बोरीवली से बांद्रा टर्मिनस के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

सिर्फ एक दिन ही रहेगी कैंसिल

बता दे ये ट्रेन भिवानी से बांद्रा टर्मिनस तक यह स्पेशल ट्रेन लगभग 1459 किलोमीटर की दूरी तय करती है। हरियाणा राजस्थान गुजरात से होकर बोरीवाल पहुंचती है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले ले, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

जानिए कहां से गुजरती है ये ट्रेन

यह ट्रेन भिवानी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होती है। इसके बाद चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली से होकर गुजरती है। सामान्य दिनों में यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचती है।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें

ताजा खबरें