MLA Rewari Laxman Yadav ने नए दमकल स्टेशन धारूहेड़ा का किया उद्घाटन

On: August 3, 2026 1:44 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने दमकल स्टेशन का किया उद्धाटन किया

धारूहेड़ा: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को नवनिर्मित दमकल स्टेशन धारूहेड़ा का उद्घाटन किया। यह भवन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 47 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया है। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र में अग्निशमन सेवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी।

उद्घाटन अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। नए दमकल स्टेशन के शुरू होने से धारूहेड़ा और आसपास के औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों में आग जैसी आपात घटनाओं से निपटने की क्षमता और बेहतर होगी

MLA Rewari Laxman Yadav ने नए दमकल स्टेशन धारूहेड़ा का किया उद्घाटन दमकल स्टेशन धारूहेड़ा

इससे पहले धारूहेड़ा का दमकल कार्यालय नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा था। अब नए भवन में कार्यालय के स्थानांतरित होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ फायर ब्रिगेड की सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकेंगी।

FIRE STATION DHARUHERA
FIRE STATION DHARUHERA

धारूहेड़ा में औद्योगिक इकाइयों, रिहायशी सोसायटियों, कॉलोनियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी फायर स्टेशन पर रहेगी। नए भवन के शुरू होने से आगजनी की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया देने में मदद मिलेगी और अग्निशमन कर्मियों को भी बेहतर कार्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

इस मोके नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा, पार्षद अनिल कुमार, फायर ऑफ़िसर नीतिश, अजित कोसलिया, इंदरपाल मुकदम, अशोक, सत्यदेव, देसराज आदि मौजूद रहे।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें