नहीं थम रही शराब की तस्करी, धारूहेड़ा में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

On: July 8, 2026 4:51 PM
Follow Us:
ARRESTED

धारूहेड़ा: थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बिहार के जिला सिवान के रहने वाले राहुल पुत्र गुड्डू व हाल निवासी नारायण विहार, आकेड़ा के रूप में हुई है।

शराब बेचता हुआ काबू: Sector 6 Police के अनुसार सूचना मिली थी कि राहुल कापड़ीवास और गुर्जर घाटाल के बीच स्थित एचएसआईआईडीसी रोड पर अवैध रूप से देसी शराब बेचने का काम कर रहा है। रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से 14 अध्ये और 14 पव्वे, देसी शराब बरामद की गई।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज : बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

 

 

नहीं थम रही शराब की तस्करी: बार बार पुलिस की ओर से कार्रवाई करने के बावजूद धारूहेड़ा में अवैध तस्करी नहीं थम रही है। मंगलवार को पुलिस ने एक दुकानदार को स्कूटी से अवैध शराब लेते हुए काबू किया था उसके पास से 99 बोतल अवैध शराब जब्त की थी।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now