धारूहेड़ा को मिलेगी आज नई सरकार

On: July 6, 2026 8:29 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा को मिलेगी आज नई सरकार

धारूहेड़ा: धारूहेड़ा नगरपालिका (NPA) के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) और सदन की पहली नगर पालिका परिसर में सोमवार को चार बजे आयोजित की जाएगी। इस मौके केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि (Chief Guest) के रूप में मौजूद रहेगें। सोमवार को पार्षदों और चेयरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। यानि धारूहेड़ा को आज नई सरकार मिल जाएगीं

चौक पर होगा स्वागत: शपथ समारोह में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, जिला प्रभारी नसीम अहमद, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, बावल के विधायक कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली भी मौजूद रहेगी।

धारूहेड़ा के मंडल अध्यक्ष् अजीत कोसलिया ने बताया कि धारूहेड़ा नगरपालिका के 18 वार्ड पार्षद व चेयरमैन के लिए 10 मई को चुनाव हुआ था। इसके तीन बाद जबकि 13 मई को खरखडा के राजकीय महा​विद्यालय मतगणना हुई थी। धारूहेड़ा शपथ को लेकर नोटिफिकेशन 12 जून को हो गया था।

ये पार्षद लेंगे शपथ: ​कविता बुधवार, डीके शर्मा, ​त्रिलोक धारीवाल, निहाल सिंह, गोपाल, कृष्णा देवी, मोनिका, अमन राव, रंजन यादव, अमित यादव, रीना रानी, धर्मबीर, प्रिया, अनिल कुमार, किरण सैनी, मनीषा सैनी, मंशा सैनी व सुमित्रा देवी शपथ लेगी।

6 पुराने 12 नए चेहरे शामिल: पिछले साल नपा में 17 पार्षद थे। इस बार एक वार्ड ओर बढाया गया है। इस बार 9 पूर्व पार्षदों ने चुनाव लडा था जिसमे 6 पार्षद ही जीत दर्ज करवा सके जबकि तीन पूर्व पार्षद हार गए है। हारने वालों में वार्ड चार से राजकुमार, वार्ड छह से नानक, वार्ड 17 पुष्पा सैनी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now