Dharuhera Accident: सडक हादसे में श्रमिक की मौत

On: June 25, 2026 12:06 PM
Follow Us:
ACCIDENT NEWS

 

Dharuhera Accident: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर (NH 48 Dharuhera)  रसगण के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में अकर बाइक सवार एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी प्रतापगढ़ में लालगंज तहसील के जेठवाडा निवासी गुड्‌डू मौर्य के रूप में हुई है।

थाना धारूह़ेड़ा पुलिस को दी शिकायत में यूपी प्रतापगढ़ के जेठवाडा के रहने वाले अरविंद मौर्य ने बताया कि कि उसके चचेरे भाई 25 वर्षीय गुड्‌डू मौर्य धारूहेड़ा में मुंजाल ऑटो में नौकरी करता था। वह नीलगिरी कॉलोनी में कमरा किराए पर लेकर रहा था। 23 जून की रात वह ड्यूटी पर था।

Guddu morya file photo
Guddu morya file photo

रात को अपने दोस्त की बाइक लेकर घर के लिए निकला कि हाईवे के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक रैफर कर दिया जहांबुधवार रात उसने दम तोड दिया। तीन भाई बहनों में गुड्‌डू सबसे बड़ा था।

आज होगा पोस्टमार्टम: बता दे कि मृतक का रोहतक पीजीआई में गुरूवार को पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद शव यूपी भेजा जाएगा। सूचना पाकर थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पहुंची तथा उसके भाई के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Dharuhera Accident

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें