Breaking News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में क्यो हुई परीक्षा रद्द

On: June 19, 2026 1:05 PM
Follow Us:

Breaking News: जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के पीजी स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज में समाजशास्त्र (एमए सेकेंड सेमेस्टर) की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है यह मामला तेजी से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

बता दे कि यह परीक्षा उस समय विवादों में आ गई, जब छात्रों को वितरित किए गए प्रश्नपत्र में सवालों की जगह कथित तौर पर उत्तर और थ्योरी सामग्री पहले से ही छपी हुई मिली।

किसी ने ठीक ही कहा की नकल के लिए भी अकल चाहिए बस इसीलिए तो यह बनाया गया पेपर करने वाले खुद ही अपने कारनामों में फंस गए हैं।परीक्षा शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद छात्रों और शिक्षकों ने इस गंभीर त्रुटि की ओर ध्यान दिलाया, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द करनी पड़ी।

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई कि प्रश्नपत्र तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया गया था और तकनीकी या मानवीय निगरानी की कमी के कारण प्रश्नों के स्थान पर उत्तर छप गए। घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

इस प्रकरण ने परीक्षा प्रणाली में AI के उपयोग, गुणवत्ता नियंत्रण और शैक्षणिक जवाबदेही को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से बाद में संबंधित परीक्षा को स्थगित कर नई तिथि 27 जून 2026 निर्धारित की गई है।

 

इस घटना की चर्चा शिक्षा जगत के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से हो रही है, जहां लोग परीक्षा प्रबंधन में हुई इस बड़ी चूक पर सवाल उठा रहे हैं।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now