PMVBRY: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना तहत 19 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयेजित किय जाएगा। इसी योजना को लेकर हीरोमोटा कोर्प धारूहेड़ा में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लॉच का लाइव शो होगा।
बता दे इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे. राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ-साथ देशभर में 200 स्थानों पर क्षेत्रीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.
PMVBRY
इस मौके पर पीएम मोदी लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए लगभग 2,400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि वितरित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहेंगे।PMVBRY
क्या है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना?
बता दे कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) भारत सरकार की एक रोजगार प्रोत्साहन योजना है। इस योजना क मकसद युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा करना। इस योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वालों को संगठित क्षेत्र से जोड़ना और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाना है। योजना के तहत ऐसे युवाओं को लाभ दिया जाता है जो पहली बार ईपीएफओ से जुड़े औपचारिक रोजगार में आते हैं। इससे कर्मचारियों को भविष्य निधि, पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे. राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ-साथ देशभर में 200 स्थानों पर क्षेत्रीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.
जानिए क्या है योजना का उद्देश्य?
योजना के अंतर्गत पात्र प्रथम-बार कर्मचारी को एक माह के ईपीएफ वेतन के बराबर, अधिकतम 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि दो किस्तों में प्रदान की जाती है। इसके अलावा नए कर्मचारियों की भर्ती करने वाले नियोक्ताओं को भी सरकार की ओर से वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है।
जिससे अधिक रोजगार सृजित करने के लिए उद्योगों और संस्थानों को बढ़ावा मिलता है। सरकार का मानना है कि यह योजना रोजगार बढ़ाने और विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जानिए कैसे ओर कहां करें आवेदन?
बता दे कि इसके लिए दो पोर्टल बनाए गए है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के लिए सरकार ने दो ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को निर्धारित ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
https://pmvbry.epfindia.gov.in
https://pmvbry.labour.gov.in
देशभर में 200 स्थानों पर क्षेत्रीय कार्यक्रम
रिजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर अमित सिंगला ने बताया कि, “ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय शिमला द्वारा शाम 4 बजे बाद सीपीआरआई ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार, उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे।










