Rewari News: भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना 20 जून को

On: June 18, 2026 8:01 PM
Follow Us:
SHIV SHANKAR

Rewari News: रेवाड़ी: भगवान के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग से महिला मंडल शिव मंदिर खासापुरा द्वारा जनता जनार्दन मंदिर में भगवान शंकर की मूर्ति स्थापना का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

20 जून को निकाली जाएगी कलश यात्रा’ महिला मंडल की जनरल सेक्रेटरी उषा देवी ने बताया कि मंडल की प्रधान मंजू यादव की अध्यक्षता में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 20 जून को सुबह 7:15 बजे मंदिर स्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कलश उठाने के इच्छुक श्रद्धालु मंदिर में पंडित जी से संपर्क कर सकते हैं।Rewari News

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ होगा हवन: उन्होंने बताया कि 24 जून को सुबह 8:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:15 बजे भगवान शंकर की मूर्ति की विधिवत स्थापना की जाएगी। मूर्ति स्थापना के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन भी रखा गया है।Rewari News

तैयारियों को लेकर सोंपी जिम्मेदारीज्: बता दे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान मंजू यादव ने उपप्रधान शारदा देवी, कोषाध्यक्ष सरला देवी सहित महिला मंडल की विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।Rewari News

 

घर में शिव मूर्ति रखने के वास्तु लाभ

  • घर में शिव मूर्ति स्थापित करने से शांति बनी रहती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।
  • यह मूर्ति घर में अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली को बढ़ावा देने में मदद करती है।
  • यह सौभाग्य और समृद्धि को आकर्षित करने में मदद करती है।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now