Haryana Weather Alert: हरियाणा में भयंकर गर्मी के बीच लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा के कई जिलों में आज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होगी। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दो पश्चिमी विक्षोभों का दिखेगा असर
3 जून की रात हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ और आज 4 तारीख को भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। दो सिस्टम एक्टिव होने से हरियाणा में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है। 6 जून तक ऐसे ही बारिश होती रहेगी।
अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना
आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। गुरुग्राम फतेहाबाद रेवाड़ी मेवात सहित कई जिलों में आज ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है वहीं चमक गरज के साथ बारिश भी होगी।
तेज हवाओं के चलते सतर्क रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में खुले स्थानों पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए लोगों को ताजा मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।


















