Rewari News: रेवाड़ी के ग्रामीण इलाकों को साफ सुथरा बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा इसके लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है जो की 27 तारीख तक लगातार सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व समझाया जाएगा और साफ वातावरण रखने के लिए जागरूक किया जाएगा।
ग्राम सभाओं के जरिए लोगों को करेंगे जागरूक
अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित होंगी। इन बैठकों में ग्रामीणों को साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और गांवों को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर जानकारी दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सभी व्यक्ति को अपने दिनचर्या में साफ सफाई को शामिल करने की जरूरत है तभी स्वच्छता का अलख जगेगा ।
कचरा प्रबंधन सही से नहीं होने की वजह से कई तरह की बीमारियां फैलने लगी है। इसे रोकने के लिए ही विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। जहां पर ज्यादा सफाई की व्यवस्था नहीं है वहां विशेष टीम जाएगी और लोगों को कचरा प्रबंधन की विशेष जानकारी देगी।
घर-घर जाकर दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता टीम गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करेगी। इस दौरान ग्रामीणों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने और आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि लोगों की भागीदारी से ही अभियान सफल हो सकता है।
कचरा प्रबंधन नियमों पर रहेगा विशेष जोर
अभियान के दौरान सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। ग्रामीणों को बताया जाएगा कि घरेलू कचरे का सही तरीके से निपटान करना क्यों जरूरी है और इससे गांवों को बीमारियों व गंदगी से कैसे बचाया जा सकता है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से गांवों में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।



