back to top
Home Haryana News Weather News Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा...

Haryana Monsoon Update: गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन राज्य में पहुंचेगा मानसून

Haryana Monsoon Update
Haryana Monsoon Update

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ रही है। गर्मी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो  इस बार भयंकर गर्मी है इसलिए इस बार समय से पहले मानसून हरियाणा में दस्तक देगा।

 कब दस्तक देगा मानसून

मौसम वैज्ञानिकों के माने तो 22 जून के बाद हरियाणा में मानसून दस्तक दे देगा। इस बार हर साल से अधिक बारिश होने वाली है। इस बार पूरे देश में भयंकर बारिश होने वाली है। जितनी ज्यादा गर्मी है उतनी ही ज्यादा बारिश भी होगी।

बारिश के वितरण में दिख सकता है बड़ा अंतर

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार मानसून पूरे हरियाणा को लेट से कवर करेगा। आमतौर पर 8 से 10 दिन में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेता है लेकिन इस बार ज्यादा समय लग सकता है क्योंकि इस बार गर्मी अपने चरम पर है और मौसम में सूखापन बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों ने यह भी संकेत दिए हैं कि मानसून की कमजोर चाल का असर खेती पर पड़ सकता है। खासतौर पर खरीफ फसलों की बुवाई करने वाले किसानों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की जरूरत होगी।

हालांकि 25 तारीख के बाद राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। राज्य में एक नया मानसून ने सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से राज्य में बारिश होगी।

केरल में जल्दी पहुंचने की संभावना (Haryana Monsoon Update)

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून 26 मई तक केरल पहुंच सकता है। सामान्य तौर पर मानसून की शुरुआत 1 जून के आसपास मानी जाती है। यदि केरल में मानसून जल्दी पहुंचता है तो उत्तर भारत के राज्यों में भी इसकी गतिविधियां पहले शुरू हो सकती हैं।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News