Haryana Weather Alert: आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

On: May 21, 2026 9:08 AM
Follow Us:
हरियाणा में आज भयंकर गर्मी का अलर्ट, 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान

Haryana Weather Alert: हरियाणा में तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज भी राज्य के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गर्मी विकराल रूप धारण कर सकती है। आज वीरवार को राज्य के तमाम जिलों में भयंकर हीट वेव चलेगा। राज्य के कई जिलों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है।

4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा तापमान

आज राज्य के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी जिससे आपको काफी गर्मी का अनुभव होगा।

इन जिलों में सबसे ज्यादा तापमान

सबसे ज्यादा तापमान रोहतक जिले में दर्ज किया गया है, यहां का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है वहीं सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है, भिवानी में 46 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 45 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 45 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान रोहतक जिले का दर्ज किया गया है। यहां का 23 डिग्री दर्ज किया गया है। रेवाड़ी नारनौल रोहतक गुरुग्राम भिवानी सहित कई जिलों के तहत के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

घरों में रहने की सलाह

मौसम विभाग के द्वारा लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है और घर से बाहर निकलते समय सूती कपड़ा पहनने के लिए कहा है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now