Suicide: धारूहेड़ा: जिला रेवाडी के गांव डूंगरवास में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश पुत्र विजयपाल पंडित, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया की उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी सहित दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि मुकेश ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। घर पर उसकी पत्नी नही थी।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया मुकेश खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। सुबह उसका शव फखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मरने के कारणों का पता नही चल पाया है। पुलिस से सामान्य करवाई करते हुए शव परिजनों को सोप दिया गया है।
















