back to top
Home Crime News Rajasthan Crime: चाकू की नोक पर दिनदहाडे भिवाड़ी में लूट

Rajasthan Crime: चाकू की नोक पर दिनदहाडे भिवाड़ी में लूट

Best24News, Rajasthan Crime: राजस्थान के भिवाड़ी की आशियाना तरंग सोसाइटी में दिनदहाडे लूट हो गई। सबसे अहम बात है लूटरो ने सोसयटी के लोगो को आभास हीं नहीे होने दिया है वे लूटरे है तथा किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए है।Rajasthan Crime:

जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम: बता दे आशियाना तरंग सोसाइटी दिनदहाडे एक बदमाश घुस आया। सोसायटी के गार्ड को उसने कोरियर बॉय बताया ऐसे के पर उस पर कोई शक भी नही किया गया। आरोपी आशियाना तरंग सोसाइटी के फ्लैट नंबर 403 में शुभम सक्सेना के घर से बाहर निकलते ही उससे घर में घुस आया।Rajasthan Crime

चाकू लगाकर की लूटपाट’ बता दे कि जिस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय वहा पर करीब साल का बच्चा व उसकी मम्मी घर पर थी। बदमाश ने घर में घुसते ही मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया और महिला के मुंह में कपड़ा डालकर उसके वही पटक दिया।Rajasthan Crime

बनाया बंधकर की लूटपाट: बता दे उसने महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया गया. आरोपी ने मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला को डराया .बदमाश महिला को बारी-बारी से घर के सभी कमरों में लेकर गया और अलमारियां खुलवाई। इसके बाद लॉकर में रखे करीब 70 हजार रुपए, सोने के कंगन और महिला का मोबाइल ले लिया। आरोपी ने करीब 2.5 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया।

 

डयूटी आया था सक्सेना: बता दे कि शुभम सक्सेना ने बताया कि वह गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर है और उसकी गाड़ी पंचर थी, जिसके चलते वह सुबह अपने दोस्त अजय शर्मा के साथ ड्यूटी पर आ गया था। उसके घर में पत्नी और उसका दो साल का बेटा था।

घटना की सूचना मिलते ही भिवाड़ी एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय, एएसपी, डीएसपी और भिवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाडे हुए लूट से सोसायटी में भय बना हुआ है

Best24News
Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।