
बावल(Best24News) दिल्ली जयपुर हाइवे स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारी यूनियन के चुनाव शांति पूर्वक सप्नन हुए। जिसमें अनुज प्रधान कर्मचारी यूनियन के प्रधान चुने गए। जबकि बिजेंद्र कुमार उप प्रधान, महेंद्र कुमार जनरल सेक्रेटरी, नवीन कुमार संयुक्त सचिव और गोवर्धन को खजांची चुने गए।Rewari News
दो साल में होते है चुनाव: बता दें कि कंपनी में हर दो साल पांच पदों के लिए चुनाव करवाए जाते है। दो वर्ष बाद होने वाले यूनियन चुनाव को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस बाद सभी पदों के लिए दो दो प्रत्याशी मैदान में थे।
चुनाव अधिकारी ने मतदान के दिन सुबह से ही दोनों गुटों के समर्थक कंपनी गेट के बाहर जुटने लगे थे। नवनिर्वाचित जनरल सेक्रेटरी महेंद्र कुमार ने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखेगी। चुनाव अधिकारी ने विजेता पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।Rewari News













