Dharuhera News: संत कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित

On: May 15, 2026 7:02 PM
Follow Us:
धारूहेडा: संत कबीर पब्लिक सीनियर में सम्मान समारोह आयोजित

Dharuhera News: संत कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने हमेशा की तरह इस बार भी कक्षा 10वीं व 12वीं में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया । जहां कक्षा दसवीं की छात्रा बेबी आयशा पुत्री मुकेश कुमार निवासी भटसाना ने 500 में से 495 अंक अर्थात 99% अंक प्राप्त कर रेवाड़ी जिले में प्रथम स्थान लेकर स्कूल का नाम रोशन किया।

धारूहेडा: संत कबीर पब्लिक सीनियर में सम्मान समारोह आयोजित
धारूहेडा: संत कबीर पब्लिक सीनियर में सम्मान समारोह आयोजित

विद्यालय के चेयरमैन  दिनेश सैनी ने बताया कि छात्रा बेबी आयशा ने केवल अपने विद्यालय तथा अभिभावकों का सम्मान व गौरव बढ़ाया, वहीँ विद्यालय की 12वीं की छात्रा प्रिया पुत्री श्री सतपाल सिंह निवासी गढ़ी अलावलपुर ने 500 में से 475 अंक अर्थात 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

स्कूल का परीक्षा रहा शत प्रतिशत: बता दे कि कक्षा दसवीं के 26 छात्रों में से 12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया और स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ।Dharuhera News

धारूहेडा: संत कबीर पब्लिक सीनियर में सम्मान समारोह आयोजित
धारूहेडा: संत कबीर पब्लिक सीनियर में सम्मान समारोह आयोजित

विद्यार्थियो का दी शुभकामनाएं: स्कूल में शुक्रवार को सम्मान समारोह का अयोजन किया गया बता मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन दिनेश सैनी व डायरेक्टर राकेश सैनी तथा सभी अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर तथा माल्यार्पण कर उनको प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now