Breaking News: धारूहेड़ा: सेक्टर 5 स्थित एम2के काउंटी हाइट सोसायटी में मूलभूत सुविधाओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त को दी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बिल्डर से जबाब मांगा गया है।
बता दे कि एम2के काउंटी हाइसट आरडब्ल्यूए की 24 मार्च 2026 को एम2के मैनेजमेंट और सोसायटी प्रतिनिधियों के बीच बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने पर सहमति बनी थी। शिकायत पत्र के अनुसार बैठक में क्लब निर्माण, स्विमिंग पूल के पास टाइल्स कार्य, जिम के ग्लास बदलने, आरडब्ल्यूएच आउटसाइड कार्य, गेट निर्माण और ब्लॉक के बाहर रास्ते के निर्माण जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।Breaking News
इसके साथ ही केबल लाइन लगाने और अन्य विकास कार्यों को भी निर्धारित तिथि तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। कार्य को लेकर सुनवाई नहीं होने से परेशान सोसायटी की ओर से दस दिन बाद ज्ञापन सोंपा था। ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त की ओर से बिल्डर समय पर कार्य नहीं करने को लेकर जबाव मांगा गया है।
बिल्डर सोसायटी की शिकायतें को लेकर गंभीर नहीं है। बार बार शिकायत करने पर केवल आशवासन देकर टाल देते है। इतना ही कई बार डीसी, डीटीपी व सीएम विंडो पर शिकायत के बावजूद लोग मूलभूत सुविधाओं को लेकर तरस रहे है। लाखों रूप्ए खर्च कर भले की लोगो ने आशियाना ले लिया है लेकिन लोग सुविधाओं को लेकर तरस रहे है।Breaking News

















