Election News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के 10 मई को होने वाले मतदान 43 बूथ संवदेनशली घोषित किए गए हैं। एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 10 और 13 मई को दोनों जगह सुबह 8 बजे से मतदान खत्म होने तक सभी शराब ठेके भी बंद रहेंगे।Election News
चुनाव तहसीलदार अजय यादव ने कहा कि 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के दिन सभी बीएलओ अपने बूथों पर रहेंगे। एक बूथ पर 2 ईवीएम का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी-अधिकारियों की रिहर्सल करवाई जा रही है।
रेवाड़ी व धारूहेड़ा में धारा 163 लागू: अक्सर चुनावों में शांति के प्रशासन हर बार ही धारा लागू करता है। इसी को लेकर जिला प्रशासन रेवाड़ी नेचुनाव को देखते हुए 12 मई को चुनाव संपन्न होने तक दोनों जगह धारा 163 लागू कर दी गई है।Election News
रेवाड़ी में 99 तो धारूहेड़ा में बनाए 25 बूथ:
जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार रेवाड़ी के करीब 1.20 लाख मतदाताओं के लिए 99 बूथ बनाए गए हैं। धारूहेड़ा में करीब 22 हजार मतदाताओं के लिए 25 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 2 EVM का प्रयोग किया जाएगा। एक EVM चेयरमैन और एक EVM पार्षदों के लिए लगाई जाएगी। जिनमें रेवाड़ी के 99 में से 32 और धारूहेड़ा के 27 में से 11 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं।
जानिए रेवाड़ी में कितने है मैदान में: बता दे इस बार रेवाड़ी में चेयरमैन के पद के लिए छह तथा धारूहेडा में ही छह ही प्रत्यार्शी है। जबकि पिछली बार यानि 2020 में धारूहेड़ा में 12 प्रत्यार्शी मैदान में थे। रेवाड़ी में भाजपा की विनिता पीपल, कांग्रेस की नेहारिका चौधरी, निर्दलीय डॉ. मीनू डहीनवाल, आशा कुमारी और दीपिका पवार मैदान में है। कांग्रेस की बागी पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भांडोरिया ने आला कमान के अनुरोध पर चुनाव मैदान से हटने का ऐलान कर दिया।
पहले से बढाए इस बार वार्ड: बता दे इस बार रेवाड़ी तथा धारूहेडा में एक एक वार्ड बढाया गया है।रेवाड़ी में 32 और धारूहेड़ा में 27 नगर पार्षदों के लिए भी चुनाव होगा। धारूहेड़ा में भाजपा के अजय जांगड़ा, कांग्रेस की कुमारी राज, निर्दलीय कंवर सिंह, बाबू लाल लांबा, प्रदीप यादव और दिनेश यादव मैदान में हैं।
जानिए कितने पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात: डीएसपी हेडक्वार्टर रविंद्र कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 43 संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है। चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह रहेगी। शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव समपन्न करवाना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
एक हजार से अधिक पुलिस कर्मी चुनाव ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। अगर किसी कारण जरूरत पडी तो ओर भी टीम बढाई जा सकती है।







