Indian railway news: ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे फ्री में देता है यात्रियों को ये सुविधाएं, जान ले अपने अधिकार

On: April 11, 2026 7:46 PM
Follow Us:
ट्रेन में सफर के दौरान रेलवे फ्री में देता है यात्रियों को ये सुविधाएं

Indian railway news: ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को कई सुविधाएं फ्री में मिलती है। आप भी अगर ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको अपने अधिकारों के बारे में जरूर जानना चाहिए। देश में ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करना जितना कम खर्चीला होता है उतना ही आरामदायक भी होता है। यही वजह है कि बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करना चाहते हैं।

ट्रेन में जब आप स्लीपर ट्रेन का टिकट लेते हैं तो टिकट के साथ ही आपको कई सुविधाएं फ्री में मिलती है। इन सुविधाओं के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। ऐसे में ट्रेन में सफर के दौरान आपको रेलवे के इन फ्री सुविधाओं के बारे में जरूर जानना चाहिए। तो आईए जानते हैं ट्रेन में सफर के दौरान फ्री में कौन सी सुविधा मिलती है…

ट्रेन में सफर के दौरान फ्री में मिलती है ये सुविधाएं (Indian railway news)

बेडरोल की सुविधा: AC में सफर के दौरान रेलवे के द्वारा फ्री में कंबल तकिया दो बेडशीट और हैंड टॉवल दिया जाता है।

मेडिकल इमरजेंसी सहायता की सुविधा : ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की अगर अचानक तबीयत खराब हो जाती है तो रेलवे के द्वारा फ्री में मेडिकल इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। अगर ट्रेन में आपकी तबीयत खराब हो गई तो अगले स्टेशन पर रेलवे डॉक्टर उपलब्ध कराता है।

फ्री खाना: कई प्रीमियम ट्रेने जैसे राजधानी शताब्दी दौरान तो या बंदे भारत एक्सप्रेस में फ्री में खाना उपलब्ध कराया जाता है। आपको ध्यान रखना होगा कि फ्री खाना केवल प्रीमियम ट्रेनों में उपलब्ध कराया जाता है।

Also Read:Haryana News: वाटर कूल्लर लगा नहीं ओर केंपर कर दिए बंद…..​आंदोलन पर उतरे बिजली कर्मचारी

मुफ्त वाई-फाई का सुविधा : कोई ट्रेनों में रेलवे के द्वारा मुफ्त में वाई-फाई की सुविधा भी यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाती है ताकि सफर के दौरान यात्री बोर ना हो सके।

वेटिंग रूम की सुविधा: रेल यात्रियों के लिए स्टेशन पर मुफ्त में वेटिंग रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ताकि ट्रेन अगर लेट है तो वेटिंग रूम में यात्री इंतजार कर सके।

Also Read:Haryana Weather News: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, गुरुग्राम, पलवल सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now