Dharuhera crime: बाबा बिशनदास मेले से दिनदहाडे दो मोटरसाइकिल चोरी

On: April 3, 2026 7:11 PM
Follow Us:
THANA DHARUHERA

Dharuhera crime: धारूहेड़ा: नंदरामपुरबास स्थित बाबा बिशनदास मंदिर से चोर दिन दहाडे दो मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। जब दोनो मेले से अपने घर जाने वाले लगे तो मोटरसाइकिल गायब होने से होश उड गए। सबसे अहम बात यह है हर साल चोर मेले में चोरी की वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो जाती है।4% ब्याज और सरकारी सुरक्षा निवेशकों के लिए बड़ा मौका

थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बोलनी के रहने वाले राहुल ने बताया कि वह गुरूवार शाम को नंदरामपुर बास में मेला देखने आया था। उसने मेले में मंदिर के पास मोटरसाइकिल खडी की थी जब वह रात को घर जाने लगा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली।Dharuhera crime

वहीं दूसरी ओर यूपी के जिला अलीगढ के गांव बंबनई के रहने वाले रिंकू ने बताया वह खुशखेडा औद्योगिक कस्बे में कार्यरत है वह शाम को मेले मे आया था। जब वह घर जाने लगा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। पुलिस ने शुक्रवार को दोनो की शिकायत पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Dharuhera crime

हर साल होती है चोरी: बता दे नंदरामपुर बास में साल में दो बार मेला भरता है हर साल मेले से चोर बाइक चोरी कर ले जाते है पिछले साल एक पहलवान ने 21 हजार की कुश्ती तो जीती लेकिन एक लाख का बाइक चोरी हो गई। बता दे मेले से शातिर चोर घूमते रहते है तथा मोका पाकर बाइक चोरी कर ले जाते है। सबसे अहम बात यह हे मेले मे बाइक पार्किंग पर गार्ड होने के वावजदू चोर वारदात को अंजाम दे ही देते है।Launch of Dengue Vaccine in India:भारत में डेंगू वैक्सीन लॉन्च की तैयारी तेज जानें पूरी डिटेल

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now