Hydrogen train update: हरियाणा में इस दिन से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सामने आई बड़ी अपडेट

On: April 2, 2026 4:38 PM
Follow Us:
हरियाणा में इस दिन से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Hydrogen train update: देश के लोग बेसब्री से पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में चलने वाली है। आज दिल्ली डिवीजन के डीआरएम रमन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ हरियाणा के नरवाना स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई खामियां मिलीं जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट संदेश दिया कि यात्रियों के सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा।

ट्रेन के चलने में क्यों हो रही है देरी (Hydrogen train update)

लंबे समय से लोग देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन देश में हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। फिलहाल हाइड्रोजन ट्रेन में कई सुरक्षा फीचर जोड़े जा रहे हैं ताकि यात्रियों को सफर के दौरान हर सुविधा मिल सके और किसी भी तरह का खतरा न हो।

कब से चलेगी देश की है पहली हाइड्रोजन ट्रेन?

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। डीआरएम ने साफ शब्दों में कहा है की जिद सोनीपत रोड पर चलने वाली इस हाईटेक हाइड्रोजन ट्रेन का सुरक्षा ट्रायल अभी जारी है। विशेषज्ञों के द्वारा क्लीयरेंस देने के बाद ही इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी और ट्रैक पर उतारा जाएगा।

2 महीने लग सकता है समय

इस ट्रेन के चलने में अभी और 2 महीने का समय लग सकता है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अगर किसी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो इस ट्रेन के बहाली पर विचार किया जाएगा। फिलहाल ट्रेन का ट्रायल ही किया जा रहा है।

हाइड्रोजन ट्रेन को लेकर डीआरएम रमन त्रिपाठी ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन एक बड़ा प्रोजेक्ट है और जांच के बाद ही इस ट्रेन को शुरू किया जाएगा।इस ट्रेन की बहाली पूरी तरह से यात्रियों के डिमांड पर निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।

Also Read:Haryana news: हरियाणा के इस प्रतियोगी परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, निर्देश जारी

जब तक हाइड्रोजन ट्रेन सुरक्षा मानको पर खरी नहीं उतरती है तब तक इस ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू नहीं किया जाएगा। डीआरएम ने साफ शब्दों में कहा कि हम यात्रियों के जान को लेकर कोई रिस्क नहीं ले सकते।

Also Read:Haryana News: हरियाणा में बड़े जासूसी कांड का खुलासा! पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now