Rewari accident: . धारूहेड़ा: भिवाड़ी कापड़ीवास पैरा फेरी मार्ग पर शनिवार देर रात को तेज रफ्तार ट्रक में रोड पार कर रहे युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई
।फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना सेक्टर 6 पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कापड़ीवास के पास एक हादसा हो गया। मौके पर टीम पहुंची तो युवक मर चुका था।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है मृतक की उम्र करीब 30 साल है तथा उसके शरीर पर नीली शर्ट व काली पैंट है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है तथा शव को रेवाड़ी शव गृह में रखवा दिया गया है।















