रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में ओलावृष्टि से तबाही, सरसों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान

On: March 18, 2026 8:15 PM
Follow Us:
Weather to Deteriorate in Haryana on March 15–16, Warning of Storm and Rain

रेवाड़ी: ह​रियाणा के जिला रेवाड़ी में बुधवार शाम केा मौसम मे बडा बदलाव आश है। जिले के बावल उपमंडल में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गांव बहरामपुर भड़ंगी और आसरा का माजरा में तेज ओलावृष्टि और बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल पर ओलों की मार से काफी नुकसान हुआ है।

किसानो की उडी नींद: शाम को हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि किसानों की नींद उड गई है। क्योंकि किसान फसलों की कटाई में लगे हुए है ऐसे मे काफी किसानों की फसल खेत में बिना कटाई के खडी है वही काफी किसानों की फसल काटने के बाद खेत में रखी हुई है।

किसानों का कहना है कि पहले ही मौसम की मार झेल रही फसलों को इस बारिश और ओलावृष्टि ने और कमजोर कर दिया है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।रेवाड़ी में आए तेज झंकार के साथ आई आंधी और बारिश के कारण कई पेड़ भी गिर गए, जिससे टाकड़ी रोड पर आवाजाही प्रभावित हो गई।

सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ता कुछ समय के लिए जाम रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू करने और नुकसान का आकलन कराने की मांग की है।

बारिश के चलते क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है और मौसम पूरी तरह बदल गया है। बावल और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे जनजीवन पर भी असर देखा गया। किसान अब प्रशासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए बैठे हैं। क्योंकि फसल कटने से पहले ही खेतों में खराब हो गई है। ऐसे में किसानो की सालभर की मेहनत खराब हो गई है।

किसान राजेंद्र ने बताया कि वह खेत में फसल कटाई में लगा हुआ था शाम को आई बारिश व ओलावृष्टि से उसकी फसल खराब हो गई है। पहले ही फसल कमजोर थी वह हुई ओलावृष्टि से ओर भी नुकसान हो गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now