Haryana crime: दिल्ली जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की दर्दनाक मौत

On: March 9, 2026 10:56 PM
Follow Us:
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से सात मजदूरों दर्दनाक मौत

Haryana crime: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर ओल्ड होटल राव के सामने स्थित निर्माणाधीन सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में सोमवार शाम उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब मिट्टी की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। हादसे के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक मिट्टी भरभराकर गिरने से सात से अधिक मजदूर उसके नीचे दब गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल भी मौके पर पहुंच गए और दबे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

हादसे के बाद बचाव दल ने जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की मदद से मिट्टी हटाकर मजदूरों को निकालने का प्रयास किया। अब तक सात मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कुछ अन्य मजदूरों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है, जिन्हें भिवाड़ी सहित आसपास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य देर शाम तक जारी रहा, क्योंकि आशंका जताई जा रही थी कि कुछ और मजदूर भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन की ओर से भी पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now