मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Good News: खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का तोहफा, फटाफट देखें ट्रेनो के टाइमिंग व स्टॉपेज

On: February 20, 2026 10:04 PM
Follow Us:
railways news

Good News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र सहित दक्षिण हरियाणा से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे एक बडा तोहफा देने जा रही है. खाटूश्याम मंदिर पर लगने वाले वार्षिक फाल्गुनी मेले पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे ने 20- 23 फरवरी तक दिल्ली सराय रोहिल्ला- रींगस के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है. बता दे पिछले कई दिनो से बडी संख्या मे पैदल भी बाबा के दरबार मे श्रद्धालु पहुंच रहे है.Good News

 

दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड के अध्यक्ष योगेंद्र चौहान ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए भारतीय रेलवे का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी. योगेंद्र चौहान ने कहा कि श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन का नियमित रूप से संचालन किया जाना चाहिए ताकि इलाके के लोगों को स्थाई राहत मिल सके.Good News

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन के अलावा एक और अन्य ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा. ट्रेन नंबर 09713/14, भी 1 मार्च तक इसी समय-सारणी के हिसाब से संचालित होगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी. 17 कोच वाली यह ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित रहेगी.

जानिए क्या रहेगा शेड्यूल
ट्रेन नंबर 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से शाम 07.10 बजे रवाना होकर 07.48 बजे गुरुग्राम, 08.20 बजे पटौदी रोड, 12.45 बजे रींगस और 02.30 बजे फुलेरा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04402, सुबह 11.40 बजे फुलेरा से रवाना होकर 12.45 बजे रींगस, 04.08 बजे रेवाड़ी, साढ़े 4 बजे पटौदी, 5 बजे गुरुग्राम और 06.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर आगमन करेगी.

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now