HomeCrime NewsBreaking News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा-बावल सीमा बनी अपराधियों की पनाहगाह, कई वारदातें मेंं हुए...

Breaking News: रेवाड़ी-धारूहेड़ा-बावल सीमा बनी अपराधियों की पनाहगाह, कई वारदातें मेंं हुए खुलासे

Breaking News:: हरियाणा के जिला रेवाड़ी जिले में धारूहेड़ा से बावल तक राजस्थान से सटी सीमा अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनती जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड और हाल के मामलों से सामने आया है कि राजस्थान के अपराधी हरियाणा के रेवाडी, बावल व धारूहेड़ा के सीमावर्ती इलाकों में लूट, चोरी और हमले जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से राजस्थान की ओर फरार हो जाते हैं।

 

नहीं आई बैठक काम: हालाकि हरियाणा व राजस्थान की पुलिस में कई बार सयुक्त बैठक हो चुकी है वे आपस में अपराध रोकने के लिए सहयोग ताकि वारदातों पर रोक लगाई जा सकें।दिसंबर से जनवरी के बीच सामने आए कई मामलों में राजस्थान से जुड़े आरोपियों की भूमिका उजागर हुई है। इसी को लेकर सीमा सुरक्षा और पुलिस समन्वय पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

16 दिसंबर 2025 को दिल्ली रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए बुक की गई एक टैक्सी को  पर लूट लिया गया। इस दौरान चालक संजय को गोली मारकर घायल कर दिया गया। मामले की जांच में अजमेर निवासी पीएचडी स्कॉलर देवांशु को मास्टरमाइंड बताया गया, जिसने यूपी के आजमगढ़ निवासी शुभम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने देवांशु के कब्जे से पांच देसी पिस्टल, 250 कारतूस, आठ मैगजीन, 22 मैगजीन स्प्रिंग, छह वॉकी-टॉकी और एक दूरबीन बरामद की है। इसी तरह रायपुर के बनदेव मंदिर में 6 और 7 जनवरी की रात हुई चोरी में भी राजस्थान के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान खेड़ाती निवासी मोहित, बासली निवासी सचिन और महावीर खेड़ा निवासी महावीर के रूप में हुई।

सरपंच पर हमला: सीमावर्ती क्षेत्र में सरपंचों के बीच हुए विवाद में भी बाहरी हमलावरों की भूमिका सामने आई है। गांव माजरा और भाखली के सरपंचों के बीच 19 से 26 जनवरी के बीच दो बार हिंसक झड़प हुई। 19 जनवरी को माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी और 26 जनवरी को भाखली के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ डालिया पर हमला हुआ। सुरेंद्र डालिया पर हुए हमले के आरोप में कोटपुतली-बहरोड़ के काठुवास निवासी साहिल और परतापुर निवासी पंकज को गिरफ्तार किया गया। हमले में प्रयुक्त हथियार परतापुर निवासी रवि के खेत से बरामद हुए।Breaking News

गुगेल चोर गिरोह: इसके अलावा चोरी के तीन दर्जन मामलों में नामजद गुगेल चोर गिरोह के तार भी राजस्थान से जुड़े पाए गए हैं। महेंद्रगढ़ के गांव पड़तल निवासी काली ने राजस्थान में बसने के बाद अपने बच्चों के साथ गिरोह बनाया था। काली और उसका बेटा विजय 10-10 हजार तथा बेटी पांच हजार की इनामी थी, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

बावल में चोरी: वहीं बावल थाना पुलिस ने जुलाई 2025 में गांव धारण की एक सराफा दुकान से लाखों के जेवर चोरी के मामले में खैरथल-तिजारा के नूरनगर निवासी सुमन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में भरतपुर के कैथवाड़ा निवासी दरियाब सिंह को पहले ही पकड़ा जा चुका है।

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments