मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Breaking News: वैष्णो देवी यात्रा पर क्यों लगाया ‘Break’, पर्यटकों की उडी नींद

On: January 25, 2026 5:28 PM
Follow Us:
Breaking News: वैष्णो देवी यात्रा पर क्यों लगाया 'Break', पर्यटकों की उडी नींद

Breaking News:  जम्मू-कश्मीर स्थित मां वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालुओं की संख्या में अचानक बढ़ोतरी के चलते रविवार को प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने पड़े। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रविवार शाम करीब 4:30 बजे यात्रा पंजीकरण कक्ष को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। इसके बाद नए श्रद्धालुओं का पंजीकरण नहीं किया गया और उन्हें कटड़ा में ही रुकने की सलाह दी गई। प्रशासन के अनुसार अब यात्रा पंजीकरण कक्ष सोमवार सुबह 4:00 बजे पुनः खोला जाएगा, जिसके बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति मिलेगी।Breaking News

यह भी पढ़ें  Dharuhera: रविवार को इन 40 गांवों में रहेगी पावर कट, यहां जानिए क्यों ?

क्यों किया कांउटर बंद’ बता दे कि प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। भवन और मार्गों पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही थी, जिससे भीड़ प्रबंधन एक बड़ी चुनौती बन रहा था। इसी कारण एहतियातन यात्रा पंजीकरण पर रोक लगाई गई, ताकि हालात नियंत्रण में रह सकें और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। कटड़ा में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा ठहरने और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।Breaking News

यह भी पढ़ें  शरारती तत्वों के मंसूबों को नहीं होने देगें कामयाब, नूंह दंगों में होगा पूरा इंसाफ: राव इंद्रजीत सिंह

पहुंच रही भारी भीड‘ गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार रात को भी मां वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने एहतियातन यात्रा पंजीकरण कक्ष, यानी आरएफआईडी काउंटर, को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे पहले ही बंद कर दिया था। लगातार दूसरे दिन इस तरह की स्थिति बनने से यह स्पष्ट है कि इन दिनों मां वैष्णो देवी में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now